Home guard kills 3 women: होमगार्ड जवान ने पत्नी, बेटी और भतीजी की पीट-पीटकर हत्या की, गिरफ्तार

Home guard kills 3 women: बेंगलुरु में होमगार्ड जवान ने पत्नी, बेटी और भतीजी की हत्या की

Home guard kills 3 women: होमगार्ड जवान ने पत्नी, बेटी और भतीजी की पीट-पीटकर हत्या की, गिरफ्तार

Maharashtra New Election Commissioner| Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: January 8, 2025 / 11:55 pm IST
Published Date: January 8, 2025 11:10 pm IST

बेंगलुरू: Home guard kills 3 women, बेंगलुरु में होमगार्ड के एक जवान ने बुधवार को जालाहल्ली क्रॉस पर अपनी पत्नी, बेटी और भतीजी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हेब्बागोडी पुलिस थाने से संबद्ध होमगार्ड गंगाराजू (42) ने कथित तौर पर अपनी पत्नी भाग्या (36), बेटी नव्या (19) और भतीजी हेमावती (23) की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

read more:  Pritish Nandy passes away: फिल्म निर्माता, कवि और पत्रकार प्रीतीश नंदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन 

बेंगलुरु पूर्व के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने संवाददाताओं को बताया, ‘सूचना मिलने पर हमारी गश्ती टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तीनों महिलाओं को मृत पाया, जिनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। हमने होमगार्ड के तौर पर काम करने वाले गंगाराजू को मौके से गिरफ्तार कर लिया।’

read more: Dhanashree and Chahal News: चहल से तलाक के बीच धनाश्री की नाराजगी.. लिखा ‘मेरी चुप्पी कमजोरी की निशानी नहीं है, बल्कि ताकत की निशानी है’.. पढ़ें क्या कहा

Home guard kills 3 women, कुमार ने बताया कि अपराध के बाद गंगाराजू ने हथियार लेकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्होंने बताया कि हत्याओं के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और आगे की पूछताछ के बाद इसका पता लगाया जाएगा। मकान मालिक (जहां गंगाराजू का परिवार पिछले पांच वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहा था) ने बताया कि इससे पहले दिन में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक को संदेह है कि घटना के समय गंगाराजू नशे में था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp



लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com