मां के रिटायरमेंट की आखरी उड़ान भरी पायलट बेटी ने, विरासत को संभालने का किया वादा, देखें वीडियो

मां के रिटायरमेंट की आखरी उड़ान भरी पायलट बेटी ने, विरासत को संभालने का किया वादा, देखें वीडियो

मां के रिटायरमेंट की आखरी उड़ान भरी पायलट बेटी ने, विरासत को संभालने का किया वादा, देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 1, 2018 9:11 am IST

बेंगलुरू। पायलट माँ के लिए इससे ज्यादा ख़ुशी की बात क्या हो सकती है कि 38 साल  तक एयर इंडिया में सेवा देने के बाद जब वो रिटायर हुई तो उनके इस सफर को खास बनाई उनकी बेटी ने और वो भी खुद उड़ान भरके।

 

बता दें कि  चालक दल की सदस्य के रूप में 38 साल काम करने के जब आखिरी उड़ान पूरी करने पूजा चिंचन्कर मुंबई से बेंगलुरू जा रही थी उस वक्त यात्रियों से लेकर पूरा स्टाफ उनका उत्साहवर्धन कर रहा था। लेकिन पूजा के लिए यह विदाई और भी यादगार बन गयी जब उनकी सेवा की  इस आखिरी उड़ान का जिम्मा उनकी ही बेटी अशरिता ने संभाला था। 

अशरिता का कहना है कि  38 सालों की गौरवशाली सेवा के बाद जब मा  सेवानिवृत्त होंगी, मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगी।एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह संयोग था कि अशरिता वह विमान उड़ा रही थी जो उनकी मां की विदाई उड़ान थी।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में