हैदराबाद में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, जांच जारी
हैदराबाद में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, जांच जारी
हैदराबाद, 12 अगस्त (भाषा) हैदराबाद में बुधवार सुबह 28 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, साई कुमार को उनके सहकर्मियों ने एलबी नगर पुलिस थाने के शौचालय में फंदे से लटका हुआ पाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और यह पता नहीं चल सका है कि कांस्टेबल ने यह कदम क्यों उठाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य पुलिस थाने पहुंचे और कांस्टेबल की मौत की परिस्थितियों के बारे में जानकारी मांगी।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


