Amit Shah Rahul Gandhi NEET Challenge: अमित शाह ने स्वीकारा राहुल गाँधी का ये चैलेंज.. कहा, ‘लोकसभा अध्यक्ष को दो लेटर, हर एक सवाल का दूंगा जवाब’ सुनें क्या और क्या कहा
अमित शाह ने NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा की चुनौती स्वीकारते हुए विपक्ष को हर सवाल का जवाब देने का भरोसा दिया।
Amit Shah Rahul Gandhi NEET Challenge || Image- PTI File
- अमित शाह ने राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार की
- NEET मामले पर हर सवाल का जवाब देने का दावा
- विपक्ष से दोपहर 2 बजे तक पत्र देने कहा
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन से जुड़े हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह दोपहर 2 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को पत्र दे, ताकि दोपहर 3 बजे से चर्चा शुरू की जा सके। (Amit Shah Rahul Gandhi NEET Challenge) संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद सदन में मौजूद रहेंगे और विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप
अमित शाह ने कहा कि सरकार आज दोपहर 3 बजे से गुरुवार दोपहर 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर देर रात तक भी चर्चा जारी रखी जा सकती है। साथ ही, यदि लोकसभा अध्यक्ष अनुमति देते हैं तो प्रश्नकाल स्थगित कर चर्चा कराई जा सकती है।
गृह मंत्री ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष खुद NEET मामले पर चर्चा की मांग कर रहा था और सरकार ने इसके लिए सहमति भी दे दी थी। (Amit Shah Rahul Gandhi NEET Challenge) अब सरकार चर्चा के लिए तैयार है, इसलिए विपक्ष को तय करना चाहिए कि वह चर्चा चाहता है या सदन में हंगामा।
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Union Home Minister Amit Shah, says, “Words like ‘missing’ and ‘fugitives’ are terms that have only recently begun to be heard in India’s public and parliamentary discourse. Ever since the Parliament session began, I have been coming regularly… pic.twitter.com/hnmEstw0CB
— Press Trust of India (@PTI_News) August 12, 2026
“अमित शाह जवाब दो” के नारे लगाए गए
अमित शाह ने कहा कि संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए तय नियम और प्रक्रिया है। केवल बयान देने से ऐसे गंभीर विषय का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि विस्तृत चर्चा के दौरान सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। नीट पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच संसद में लगातार टकराव चल रहा है। विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बुधवार को विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान “अमित शाह जवाब दो” के नारे लगाए गए। विपक्ष ने छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का मुद्दा भी उठाया। (Amit Shah Rahul Gandhi NEET Challenge) अमित शाह ने कहा कि अब फैसला विपक्ष को करना है कि वह संसद में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा चाहता है या सदन की कार्यवाही बाधित करना चाहता है।
इन्हें भी पढ़ें:
पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को सुनाएगी सजा
मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत की आशंका, कई अन्य फंसे
जिम्बाब्वे की करिबा झील में नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 27 लापता
संवैधानिक दायरे में होने पर ही आरक्षण संबंधी मांगों पर कदम उठाएगी सरकार: फडणवीस
विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 334.89 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंज़ूरी

Facebook


