मैं हमेशा से एक आज्ञाकारी कांग्रेसी रहा हूं : चेन्निथला

मैं हमेशा से एक आज्ञाकारी कांग्रेसी रहा हूं : चेन्निथला

मैं हमेशा से एक आज्ञाकारी कांग्रेसी रहा हूं : चेन्निथला
Modified Date: May 16, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: May 16, 2026 8:05 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 16 मई (भाषा) केरल में मंत्रिमंडल गठन को लेकर जारी चर्चाओं के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने शनिवार को कहा कि वह हमेशा से एक ‘आज्ञाकारी कांग्रेसी’ रहे हैं।

वह यहां अपने आवास पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चेन्निथला ने मुख्यमंत्री पद के लिए न चुने जाने पर असंतोष व्यक्त किया था। कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए वी डी सतीशन के नाम का ऐलान किया था।

ऐसी भी खबरें हैं कि चेन्निथला गृह मंत्रालय और अपने करीबी नेताओं के लिए कैबिनेट पद हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

चेन्निथला ने कहा, ‘‘मैं हमेशा एक सच्चा कांग्रेसी हूं। मैं अभी यही कहना चाहता हूं।’’

वेणुगोपाल ने कहा कि चेन्निथला की चिंताओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘चेन्निथला जो चाहते हैं, वही होगा।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए चेन्निथला की सभी शर्तों पर विचार किया जाएगा, तो वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी आलाकमान द्वारा अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद मामला साफ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि चेन्निथला मांग करने वाले या सौदेबाजी करने वाले नेता नहीं हैं।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘चेन्निथला एक वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी में उनके विचारों को महत्व दिया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं है।’’

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में