दिल्ली के चांदनी चौक में अचानक की गई तलाशी के दौरान अवैध शराब जब्त
दिल्ली के चांदनी चौक में अचानक की गई तलाशी के दौरान अवैध शराब जब्त
नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्य शर्मा के नेतृत्व में रविवार को किए गए अचानक निरीक्षण के दौरान दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में अवैध शराब जब्त की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी एक बयान और वीडियो में प्रवर्तन एजेंसियों की लापरवाही का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, “चांदनी चौक इलाके में अचानक किए गए निरीक्षण के दौरान अवैध शराब जब्त की गई। दिल्ली पुलिस की मिलीभगत और एमसीडी की लापरवाही के कारण ऐसी गतिविधियां फल-फूल रही हैं।”
इस मामले को गंभीर बताते हुए शर्मा ने कहा कि तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा, “यह एक बेहद गंभीर मामला है जिस पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को पूरी तरह से रोका जा सके।”
इस मामले में दिल्ली पुलिस या दिल्ली नगर निगम की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
भाषा
राखी नरेश
नरेश

Facebook


