Middle East tensions News: होर्मुज आइलैंड के पास बड़ा हमला, ईरान ने किया F-15 को मार गिराने का दावा, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

Middle East tensions New: ईरानी मीडिया की तरफ से दावा किया गया है कि, F-15 फाइटर जेट को होर्मुज आइलैंड के पास मार गिराया गया है।

Middle East tensions News: होर्मुज आइलैंड के पास बड़ा हमला, ईरान ने किया F-15 को मार गिराने का दावा, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

Middle East tensions New/Image Credit: IBC24.IN

Modified Date: March 22, 2026 / 07:59 pm IST
Published Date: March 22, 2026 7:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है।
  • ईरान ने किया F-15 को मार गिराने का दावा
  • इजरायल और अमेरिका दोनों ही देशों की तरफ से ईरान के इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

Middle East tensions News: नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है। इसी बीच ईरानी मीडिया ने बड़ा दावा किया है ,ईरानी मीडिया की तरफ से दावा किया गया है कि, F-15 फाइटर जेट को होर्मुज आइलैंड के पास मार गिराया गया है। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, यह जेट दुश्मन का था और दक्षिणी इलाके के ऊपर उड़ रहा था। (Iran F-15 claim) ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम ने जमीन से मिसाइल दागकर इसे निशाना बनाया। सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने भी इस घटना की बात कही है और एक वीडियो दिखाया है, जिसमें जेट गिरता नजर आ रहा है।

इजरायल और अमेरिका ने नहीं की पुष्टि

वहीं इजरायल और अमेरिका दोनों ही देशों की तरफ से ईरान के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। (Middle East tensions New) ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका और इजराइल को भारी नुकसान हुआ है. सिर्फ 21 दिनों में दोनों देशों के 28 से ज्यादा विमान और कई महंगे सैन्य सिस्टम प्रभावित हुए हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने कम से कम 17 एयरक्राफ्ट को मार गिराया या नुकसान पहुंचाया।

US-इजराइल को युद्ध में हुआ कितना नुकसान?

Middle East tensions News:  ईरान के साथ जारी जंग में अमेरिका को अब तक 16 एयरक्राफ्ट का नुकसान हुआ है, जिनमें 12 MQ-9 रीपर ड्रोन शामिल हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, एक ड्रोन की कितम लगभग 56.5 मिलियन डॉलर होती है, यानी सिर्फ ड्रोन में ही 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ। (Iran F-15 claim)  इसके अलावा अमेरिका के 3 F-15 स्ट्राइक ईगल कुवैत में गलती से अपनी ही फायरिंग में नष्ट हो गए। 12 मार्च को इराक के ऊपर एक KC-135 फ्यूल टैंकर विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य KC-135 भी उसी घटना में क्षतिग्रस्त हुआ।

ईरान ने किया F-35 को भी गिराने का दावा

इसके पहले ईरान ने 19 मार्च को F-35 स्टील्थ फाइटर को भी निशाना बनाने का दावा किया है। अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि, विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, लेकिन कारण साफ नहीं बताया। अगर यह दावा सही है, तो यह पहली बार होगा जब इतने आधुनिक जेट को इस तरह निशाना बनाया गया। (Middle East tensions New) इजराइल के भी एक दर्जन से ज्यादा ड्रोन ईरान के इलाके में नष्ट हुए हैं. इस तरह कुल मिलाकर दोनों देशों के 28 एयरक्राफ्ट प्रभावित हुए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.