जम्मू कश्मीर के कठुआ में सड़क हादसे में एक महिला की मौत,13 लोग घायल

जम्मू कश्मीर के कठुआ में सड़क हादसे में एक महिला की मौत,13 लोग घायल

जम्मू कश्मीर के कठुआ में सड़क हादसे में एक महिला की मौत,13 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 9, 2022 7:52 pm IST

कठुआ/जम्मू, नौ जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना दयालचेक सड़क पर गलाक गांव में हुई। एक मोड़ पर चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। यह बस जम्मू की ओर जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को घटनास्थल भेजा गया, वहां से 14 घायलों को एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुषमा देवी के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि छह घायलों- गलाक निवासी मीनाक्षी, प्रिया और शिवनजी, द्रमनी निवासी पूजा, हीरानगर निवासी सुशीला जसरोटिया और दादवाड़ा निवासी पूजा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

भाषा शोभना नीरज

नीरज


लेखक के बारे में