केरल में आईएमडी ने 11 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

केरल में आईएमडी ने 11 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

केरल में आईएमडी ने 11 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया
Modified Date: June 28, 2026 / 10:45 pm IST
Published Date: June 28, 2026 10:45 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 28 जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को समूचे केरल में बारिश होने के मद्देनजर 11 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार शाम केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के माध्यम से जारी एक बयान में तिरुवनंतपुरम, कोलाम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के लिए रविवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

आईएमडी ने पहले छह जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था, जिसे बाद में केरल भर में बारिश तेज होने पर पांच और जिलों में बढ़ा दिया गया।

रविवार को त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बयान में कहा गया कि 29 जून के लिए कन्नूर और कासरगोड, 30 जून के लिए कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड, तथा एक जुलाई के लिए कन्नूर और कासरगोड जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में 29 जून के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में 30 जून, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में एक जुलाई तथा मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में दो जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में