सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नशे में धुत ‘डिलीवरी बॉय’ घंटों तक एक ही जगह खड़ा दिखा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नशे में धुत 'डिलीवरी बॉय' घंटों तक एक ही जगह खड़ा दिखा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नशे में धुत ‘डिलीवरी बॉय’ घंटों तक एक ही जगह खड़ा दिखा
Modified Date: March 26, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: March 26, 2026 12:56 am IST

चंडीगढ़, 25 मार्च (भाषा) सोशल मीडिया पर एक ई-कॉमर्स कंपनी के प्रतिनिधि का एक अपुष्ट वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर उपयोगकर्ताओं का दावा है कि वह व्यक्ति असंतुलित और नशे की हालत में लग रहा था और एक आवासीय क्षेत्र में लगभग ‘दो घंटे’ तक एक ही स्थिति में खड़ा रहा।

एक ‘इंस्टाग्राम’ उपयोगकर्ता ने दावा किया कि यह वीडियो चंडीगढ़ के सेक्टर 33 का है और इसे मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो में कंपनी का प्रतिनिधि अपने कंधों पर डिलीवरी बैग लिए एक घर के बाहर खड़ा दिखायी दे रहा है। वह एक कार के पीछे खड़ा है, उसके मुंह में बीड़ी है और वह संतुलन बनाए रखने में असमर्थ लग रहा है।

हालांकि, इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के दावों और कथित वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

बुधवार को संपर्क करने पर सेक्टर 34 थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) एवं पुलिस निरीक्षक सतिंदर ने कहा कि उन्हें वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लेकिन, उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 33 के धनास निवासी एक व्यक्ति को पकड़ा था।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में