भारत-चीन संबंध: डोभाल ने वांग से कहा, ‘मुख्य चिंता’ वाले मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना जरूरी

भारत-चीन संबंध: डोभाल ने वांग से कहा, ‘मुख्य चिंता’ वाले मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना जरूरी

भारत-चीन संबंध: डोभाल ने वांग से कहा, ‘मुख्य चिंता’ वाले मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना जरूरी
Modified Date: June 24, 2026 / 12:29 am IST
Published Date: June 24, 2026 12:29 am IST

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे के “मुख्य चिंता वाले मुद्दों” के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

डोभाल ने सोमवार को यहां ब्रिक्स देशों के एनएसए के सम्मेलन के इतर वांग से बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि एनएसए डोभाल ने इस बात पर जोर दिया कि स्थिर और रचनात्मक द्विपक्षीय संबंध दोनों पक्षों के बीच भरोसा बढ़ाने और आपसी समझ को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

उन्होंने कहा, “डोभाल ने एक-दूसरे के मुख्य चिंता वाले अहम मुद्दों के प्रति लगातार संवेदनशीलता दिखाने की अहमियत पर भी जोर दिया।”

हालांकि, जायसवाल ने यह नहीं बताया कि ये मुद्दे कौन से हैं।

उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के मुख्य चिंता वाले मुद्दों के प्रति लगातार संवेदनशीलता दिखाना आपसी संवेदनशीलता, आपसी हितों और आपसी सम्मान के हमारे समग्र दृष्टिकोण के अनुरूप होगा।

बैठक में, दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर समग्र स्थिति की समीक्षा भी की।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में