भारत में बायोफ्यूल से चलने वाले पहले विमान का हुआ सफल परीक्षण

भारत में बायोफ्यूल से चलने वाले पहले विमान का हुआ सफल परीक्षण

भारत में बायोफ्यूल से चलने वाले पहले विमान का हुआ सफल  परीक्षण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: August 27, 2018 6:13 am IST

नई दिल्ली। देश का पहला जैव ईंधन से चलने वाले विमान की टेस्ट फ्लाइट रविवार को पूरा कर लिया गया है।बता दें कि रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर  जैव ईंधन से चलने वाले विमान को उड़ाकर देखा गया जो पूर्णतः सफल रहा।  अब दूसरा ट्रायल आज किया जायेगा । और उसके तत्काल बाद  यह विमान सीधे दिल्ली की उड़ान भरेगा। 

ये भी पढ़ें –अहमदाबाद में चार मंजिला इमारत ढही,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज्ञात हो कि आज उड़ान भरने वाला बायोफ्यूल विमान से देश का पहला विमान होगा।  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ ही तमाम वैज्ञानिक भी इन ऐतिहासिक लम्हों के साक्षी बनेंगे। इसके लिए रविवार को टेस्ट फ्लाइट की गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइसजेट के इस विमान को सोमवार को दिल्ली रवाना किया जाएगा।

 

 ये भी पढ़ें –विदेश यात्राओं के दौरान पीएम मोदी को मिले 168 उपहार,सबसे कीमती तोहफा दो लाख 15 हजार रुपए का

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधिवत उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। देर शाम तक एयरपोर्ट पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया।विमानन कंपनी स्पाइस जेट के अधिकारियों के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोग और आईआईपी के वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार अमेरिका, नीदरलैंड और आस्ट्रेलिया जैव ईंधन से विमानों की उड़ान कर चुका है। इस कड़ी में अब भारत भी शामिल हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि यदि जैव ईधन से उड़ानों का सफल परीक्षण हो गया तो इससे हवाई यात्रा का अधिक सस्ता बनाने में मदद मिल सकेगी।

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में