भारतीय किसान यूनियन के नेता जसतेज सिंह संधू पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चलाई, बाल-बाल बचे

भारतीय किसान यूनियन के नेता जसतेज सिंह संधू पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चलाई, बाल-बाल बचे

भारतीय किसान यूनियन के नेता जसतेज सिंह संधू पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चलाई, बाल-बाल बचे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: February 22, 2021 6:31 pm IST

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 22 फरवरी (भाषा) भारतीय किसान यूनियन की हरियाणा इकाई के महासचिव जसतेज सिंह संधू सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर गोली चलाई। उस समय वह यहां प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक गुरमेल सिंह ने कहा हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय जसविंदर संधू के बड़े बेटे 45 वर्षीय किसान नेता पेहोवा के पास एक टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे, जब यह घटना हुई।

डीएसपी ने कहा कि दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया, जिसे वह खुद ही चला रहे थे, और उनमें से एक ने करीब से उन पर गोली चलाई, लेकिन गोली उनको नहीं लगी।

उन्होंने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक टीम ने वाहन का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज


लेखक के बारे में