बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त त्रिवेदी को केंद्र ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त त्रिवेदी को केंद्र ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया
नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।
गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि त्रिवेदी को ‘टेबल ऑफ प्रेसिडेंस’ (टीओपी) में उनके लिए एक व्यक्तिगत व्यवस्था के तहत केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया गया है, जबकि टीओपी में कोई संशोधन नहीं किया गया है।
इसमें कहा गया है कि ‘टेबल ऑफ प्रेसिडेंस’ में दिया गया पद केवल रस्मी कार्यक्रमों के लिए होता है।
‘टेबल ऑफ प्रेसिडेंस’ एक रस्मी पदानुक्रम है, जो सरकारी अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों को वरीयता क्रम में रखता है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री त्रिवेदी को 27 अप्रैल को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था।
भाषा सुभाष धीरज
धीरज

Facebook


