कोलकाता: Influencer Sharmistha Panoli: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले वजाहत खान कादरी रशीदी को कोलकाता पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। वजाहत ने शर्मिष्ठा पर पैगंबर मुहम्मद के बारे में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए गार्डेनरिच थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद गुड़गांव पुलिस ने शर्मिष्ठा को गिरफ्तार किया था। शर्मिष्ठा अब जमानत पर रिहा हो चुकी हैं।
Influencer Sharmistha Panoli: पुलिस जांच में पता चला कि वजाहत के खिलाफ हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और नफरत फैलाने के कई मामले दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता में दर्ज हैं। 1 जून को फरार हो चुके वजाहत की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
Influencer Sharmistha Panoli: कड़ी छापेमारी के बाद पुलिस को खबर मिली कि वजाहत कोलकाता के एम्हर्स्ट स्ट्रीट के पास एक फ्लैट में छिपा हुआ है। सोमवार को पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता प्रसून मैत्र ने वजाहत को आदतन अपराधी करार दिया है।

