मणिपुर के 143 सीमावर्ती गांवों की अवसंरचना को मजबूत किया जाएगा: मुख्यमंत्री

मणिपुर के 143 सीमावर्ती गांवों की अवसंरचना को मजबूत किया जाएगा: मुख्यमंत्री

मणिपुर के 143 सीमावर्ती गांवों की अवसंरचना को मजबूत किया जाएगा: मुख्यमंत्री
Modified Date: March 28, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: March 28, 2026 5:57 pm IST

इंफाल, 28 मार्च (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र के ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ के तहत राज्य के 143 सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे, संपर्क और सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

सिंह यहां योजना पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे गांवों के विकास के लिए एक केंद्रीय पहल है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, आजीविका के अवसरों और बुनियादी सेवाओं में सुधार करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर, म्यांमा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, और सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

उन्होंने पांच जिलों तेंगनुपाल, कामजोंग, उखरुल, चंदेल और चुड़ाचंदपुर को योजना में शामिल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

सिंह ने कहा कि इस योजना को लागू करने के लिए राज्य की 143 सीमावर्ती गांवों की पहचान की गई है।

उन्होंने समयबद्ध और समन्वित कार्यान्वयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए इस संबंध में योजना विभाग, जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों की भूमिका को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यशाला से जमीनी स्तर पर समन्वय और क्रियान्वयन में सुधार होगा।

कार्यशाला में सीमावर्ती गांवों के विकास और विभागों एवं एजेंसियों के बीच समन्वय सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

भाषा तान्या धीरज

धीरज


लेखक के बारे में