अमेरिका की आजादी के 250वें वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए आईएनएस सुदर्शनी पहुंचा बाल्टीमोर

अमेरिका की आजादी के 250वें वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए आईएनएस सुदर्शनी पहुंचा बाल्टीमोर

अमेरिका की आजादी के 250वें वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए आईएनएस सुदर्शनी पहुंचा बाल्टीमोर
Modified Date: June 27, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: June 27, 2026 7:12 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान के तहत अमेरिका के एक बंदरगाह पर पहुंच है। अपने प्रवास के दौरान यह पोत अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के समारोह में भी भाग लेगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि आईएनएस सुदर्शनी 26 जून को अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर बंदरगाह पहुंचा। इससे पहले यह पोत 19 से 23 जून तक नॉरफ़ॉक में आयोजित ‘सेल 250 वर्जीनिया’ समारोह में शामिल हुआ, जहां उसने दुनिया भर से आए पारंपरिक ऊंचे मस्तूल वाले जहाजों (टॉल शिप्स) के साथ भागीदारी की। इस दौरान आईएनएस सुदर्शनी ने ‘परेड ऑफ सेल’ और ‘सिटी क्रू परेड’ में हिस्सा लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘फ्रीडम 250’ अभियान के तहत देशभर के साथ-साथ भारत समेत कई अन्य देशों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका हर वर्ष चार जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जिसे लोकप्रिय रूप से ‘फोर्थ ऑफ जुलाई’ समारोह के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि आईएनएस सुदर्शनी ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकायन-26’ के तहत बाल्टीमोर पहुंचा है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में