अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में हो सकती है देरी, बदला जा सकता है मार्ग : परामर्श
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में हो सकती है देरी, बदला जा सकता है मार्ग : परामर्श
तिरुवनंतपुरम, 28 फरवरी (भाषा) तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने शनिवार को यात्रियों के लिए एक परामर्श जारी कर आगाह किया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके मार्ग में बदलाव किया जा सकता है।
हवाई अड्डे ने कहा कि संभावित व्यवधान कई अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों के अस्थायी रूप से बंद होने और प्रतिबंधों के कारण हैं।
तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (टीआईएएल) ने परामर्श में कहा कि यात्रियों को हवाई अड्डे की यात्रा करने से पहले संबंधित एयरलाइनों के साथ उड़ान की नवीनतम स्थिति की जांच करने और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
भाषा प्रचेता प्रशांत
प्रशांत

Facebook


