ईरान संकट: कांग्रेस के जालना सांसद दुबई में फंसे, उनके भाई ने बताया

ईरान संकट: कांग्रेस के जालना सांसद दुबई में फंसे, उनके भाई ने बताया

ईरान संकट: कांग्रेस के जालना सांसद दुबई में फंसे, उनके भाई ने बताया
Modified Date: March 2, 2026 / 08:07 pm IST
Published Date: March 2, 2026 8:07 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, दो मार्च (भाषा) कांग्रेस के जालना लोकसभा सांसद कल्याण काले ईरान युद्ध के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से दुबई में फंसे हुए हैं। उनके भाई जगन्नाथ काले ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उनके भाई ने बताया कि सांसद ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले से एक दिन पहले, शुक्रवार को कुछ दोस्तों के साथ दुबई गए थे।

जगन्नाथ काले ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘उन्हें तीन मार्च को अबू धाबी होते हुए लौटना था। लेकिन उड़ानों के रद्द होने के कारण वे दुबई में फंस गए हैं। वे सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।’

जगन्नाथ काले ने कहा, ‘हमने उनकी जानकारी वहां स्थित भारतीय दूतावास को भेज दी है। उड़ानें फिर से शुरू होने पर या सरकार के निर्देशों के अनुसार वे वापस लौट आएंगे।’

अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद शनिवार से ही हवाई उड़ानें प्रभावित हैं। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मारे गए। ईरान ने कई खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसके चलते हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण विभिन्न एयरलाइंस को उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में