ईशा अंबानी की शादी का रॉयल इनविटेशन कार्ड,सोशल मीडिया में कर रहा ट्रेंड
ईशा अंबानी की शादी का रॉयल इनविटेशन कार्ड,सोशल मीडिया में कर रहा ट्रेंड
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का कार्ड छप कर आ गया है। जिसे देखकर इस परिवार की ख़ुशी का अंदाज़ लगाया जा सकता है। ईशा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। ईशा की शादी के कार्ड में दो बॉक्स दिख रहे हैं। जिसमें . पहला बॉक्स क्रीम रंग का है, जो फूलों से सजा हुआ है। यह दो हिस्सों में बटा हुआ है. पहले बॉक्स में ईशा और आनंद के नाम के इनिशियल्स हैं. जबकि दूसरे बॉक्स में मां सरस्वती की तस्वीर साफ देखी जा सकती है।
ईशा अंबानी का यह वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है ज्ञात हो कि अंबानी परिवार ने कुछ दिन पहले ही घोषणा की थी जिसमे उन्होंने कहा था हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर, 2018 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के निवास पर मुंबई में होगी. समारोह भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। शादी से पहले सप्ताहांत के दौरान अंबानी और पीरामल परिवार अपने मित्रों और परिवारों की उदयपुर में मेजबानी करेंगे, जहां वे समारोह में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को शामिल करने के लिए कलाकारों और शिल्पकारों के साथ भागीदारी कर रहे है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


