इजराइल ने भारत से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया

इजराइल ने भारत से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया

इजराइल ने भारत से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया
Modified Date: October 25, 2023 / 09:02 pm IST
Published Date: October 25, 2023 9:02 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए समय आ गया है कि वह अन्य कई देशों की तरह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे।

इजराइली राजदूत ने पत्रकारों से बात करते हुए हमास के खिलाफ आतकंवाद-रोधी अभियानों में इजराइल का “100 प्रतिशत” समर्थन करने के लिए भारत के प्रति आभार भी प्रकट किया।

गिलोन ने कहा कि इजराइल ने सात अक्टूबर को हुए बर्बर हमले के बाद संबंधित भारतीय प्राधिकारियों से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया है।

इसके साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले को पहले भी उठाया जा चुका है।

गिलोन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन शुरुआती वैश्विक नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने आतंकवादी हमले की निंदा की। भारत दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण नैतिक पहचान वाला देश है और हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं।”

उन्होंने कहा, “भारत के लिए यही समय है कि वह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे।”

गिलोन ने कहा कि कई देश पहले ही ऐसा कर चुके हैं।

सात अक्टूबर को गाजा से हमास के चरमपंथियों ने इजराइल के खिलाफ अभूतपूर्व और विभिन्न मोर्चों से हमला कर दिया था, जिसके बाद से संघर्ष जारी है। इजराइल ने भी बदला लेने के इरादे से गाजा पर भीषण जवाबी हमला किया है।

गिलोन ने कहा, “इजराइल के लिए यह पश्चिम एशिया में अस्तित्व बचाने का युद्ध है।”

उन्होंने कहा कि इजराइल हमास को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा जोहेब वैभव

वैभव


लेखक के बारे में