प्रधानमंत्री की विफलता है कि एक खंडित देश ‘दलाल राष्ट्र’ बनने की ओर अग्रसर है : कांग्रेस

प्रधानमंत्री की विफलता है कि एक खंडित देश 'दलाल राष्ट्र' बनने की ओर अग्रसर है : कांग्रेस

प्रधानमंत्री की विफलता है कि एक खंडित देश ‘दलाल राष्ट्र’ बनने की ओर अग्रसर है : कांग्रेस
Modified Date: March 25, 2026 / 11:32 pm IST
Published Date: March 25, 2026 11:32 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा पश्चिम एशिया संघर्ष में कथित मध्यस्थता के संदर्भ में पाकिस्तान को ‘दलाल राष्ट्र’ कहे जाने के बाद बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गले मिलने वाली कूटनीति (हगलोमैसी) की विफलता है कि एक खंडित हो चुका देश अब ‘दलाल राष्ट्र’ बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्य विपक्षी दल ने यह तंज उस वक्त किया जब आया जब सरकार द्वारा पश्चिम एशिया की स्थिति पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों में कुछ भी नया नहीं है क्योंकि 1981 से अमेरिका द्वारा उस देश का ‘इस्तेमाल’ किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा के लिए संसद परिसर में बुलाई गई बैठक में उपस्थित लोगों से कहा, ‘हम दलाल राष्ट्र नहीं हैं।’

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री मोदी की गले मिलने वाली कूटनीति की विफलता: एक खंडित हुआ देश अब ‘दलाल राष्ट्र’ बनने की ओर अग्रसर है।’

भाषा हक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में