जादवपुर के माकपा प्रत्याशी विकास रंजन भट्टाचार्य ने 2024-25 में 2.09 करोड़ रुपये की आय अर्जित की

जादवपुर के माकपा प्रत्याशी विकास रंजन भट्टाचार्य ने 2024-25 में 2.09 करोड़ रुपये की आय अर्जित की

जादवपुर के माकपा प्रत्याशी विकास रंजन भट्टाचार्य ने 2024-25 में 2.09 करोड़ रुपये की आय अर्जित की
Modified Date: April 25, 2026 / 07:19 pm IST
Published Date: April 25, 2026 7:19 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

कोलकाता, 25 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के जादवपुर विधानसभा क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने वित्त वर्ष 2024-25 में 2.09 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की और उनकी चल संपत्ति 14.23 करोड़ रुपये से अधिक की है। उनके चुनावी हलफनामे से यह जानकारी सामने आयी है।

हलफनामे के अनुसार, 75-वर्षीय नेता भट्टाचार्य के पास 2025 में खरीदी गई एक ऑडी कार और चार पहिया एक छोटी गाड़ी है, लेकिन उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है।

उनकी पत्नी के नाम पर दो आवासीय संपत्तियां हैं। पत्नी की अचल संपत्ति 5.14 करोड़ रुपये की है।

विज्ञान से स्नातक भट्टाचार्य ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएलबी) की डिग्री भी प्राप्त की है।

निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है और उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

छह साल तक राज्यसभा का सदस्य रहने के बाद वरिष्ठ माकपा नेता भट्टाचार्य पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में