KL Rahul Record In IPL: दिल्ली में आया केएल राहुल का तूफान, मात्र इतनी गेंदों में ठोके 152 रन, IPL में ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय

KL Rahul Record In IPL: केएल राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।

KL Rahul Record In IPL: दिल्ली में आया केएल राहुल का तूफान, मात्र इतनी गेंदों में ठोके 152 रन, IPL में ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय

KL Rahul Record In IPL/Image Credit: IPL X Handle

Modified Date: April 25, 2026 / 06:51 pm IST
Published Date: April 25, 2026 6:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम आया केएल राहुल का तूफ़ान।
  • दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी की।
  • राहुल ने मात्र 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन बनाए।

KL Rahul Record In IPL: नई दिल्ली: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बिच मुकाबला हुआ। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी की। राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इसका मतलब है कि, केएल राहुल ने अपनी पारी में कुल 25 बाउंड्री लगाई। केएल राहुल की तूफानी पारी के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। राहुल की यह पारी न सिर्फ मैच में बल्कि पूरे आईपीएल इतिहास में यादगार बन गई।

केएल राहुल ने खेली ऐतिहासिक पारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के ओपनर केएल राहुल ने इस मैच में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की और नाबाद पवेलियन लौटे। राहुल की 150+ रन की पारी ने आईपीएल के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। अपनी इस तूफानी पारी के चलते केएल राहुल आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। (KL Rahul Record In IPL) वहीं, आईपीएल में 150 रन का आंकड़ा छूने वाले वह तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सिर्फ ब्रेंडन मैकुलम (158*) और क्रिस गेल (175*) ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे।

इस पारी 150 रन का आंकड़ा छूने के लिए उन्होंने कुल 66 गेंदों लीं। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 226.86 का रहा। इस दौरान नीतीश राणा के साथ उन्होंने दूसरी विकेट के लिए 220 रनों की विशाल साझेदारी भी की, जिसमें राणा ने 44 गेंदों पर 91 रन बनाए। ये आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

केएल राहुल अपने नाम किये ये बड़े रिकॉर्ड

वहीं आज के मुकाबले में शतक बनाने के साथ ही केएल राहुल ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अब उनके नाम 3 शतक हैं, जो क्विंटन डी कॉक और संजू सैमसन के बराबर हैं। (KL Rahul Record In IPL)  आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी वह विराट कोहली (8) और जोस बटलर (7) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, आईपीएल में अब इनके कुल 6 शतक हो गए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.