जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री लावरोव से की वार्ता, व्यापार व भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई

जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री लावरोव से की वार्ता, व्यापार व भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई

जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री लावरोव से की वार्ता, व्यापार व भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई
Modified Date: May 13, 2026 / 11:22 pm IST
Published Date: May 13, 2026 11:22 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को बदलते भू-राजनीतिक तनावों के बीच ऊर्जा और व्यापार में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर ‘सार्थक’ वार्ता की।

जयशंकर ने लावरोव से उस समय मुलाकात की, जब वह बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन संघर्ष पर भी विचार-विमर्श किया।

इस बैठक में भाग लेने के लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा और दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध मंत्री ओज़ी लामोला समेत कई नेता पहले ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुके हैं।

जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारी बातचीत में भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के कई पहलुओं पर चर्चा हुई।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, संपर्क, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा कौशल और प्रतिभा की आवाजाही को सुगम बनाने जैसे मुद्दों पर भी विचार किया।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘आपसी हित से जुड़े अन्य वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।’’

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में