जम्मू-कश्मीर : पुंछ में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान सेना के सूबेदार की जान गई

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान सेना के सूबेदार की जान गई

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान सेना के सूबेदार की जान गई
Modified Date: March 14, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: March 14, 2026 10:36 pm IST

जम्मू, 14 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान एक कनिष्ठ कमीशन अधिकारी (जेसीओ) फिसलकर नीचे गिर गए जिससे उनका निधन हो गया। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने यह जानकारी दी।

सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ऑपरेशन ‘शेरी कलां’ के तहत पुंछ सामान्य क्षेत्र में लंबे समय तक चले अभियानों के दौरान चुनौतीपूर्ण और ऊबड़-खाबड़ इलाके में काम करते समय, आज अपराह्न करीब 2.30 बजे, सूबेदार संदीप कुमार ढाका फिसलकर नीचे गिर गए और बेहोश हो गए।’’

इसने कहा, ‘‘ढाका को तुरंत पोथा स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया। उन्हें होश में लाने के लिए चिकित्सकों ने तमाम कोशिशें कीं, लेकिन बहादुर जेसीओ ने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवा दी।’’

सेना ने जेसीओ के अटूट साहस, दृढ़ समर्पण और नि:स्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

व्हाइट नाइट कोर ने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में, हम शोकसंतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और उस योद्धा की स्मृति का सम्मान करते हैं जिसने अपनी अंतिम सांस तक राष्ट्र की सेवा की।’’

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में