Janjgir-Champa Crime News: निर्दयी पिता की काली करतूत, अपने ही बेटे के साथ किया ये खौफनाक कांड, परिवार वालों को भी नहीं लगी भनक

Janjgir-Champa Crime News: पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में कलयुगी पिता हैवान बन गया और 5 साल के बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला

Janjgir-Champa Crime News: निर्दयी पिता की काली करतूत, अपने ही बेटे के साथ किया ये खौफनाक कांड, परिवार वालों को भी नहीं लगी भनक

Janjgir-Champa Crime News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Rajkumar Sahu,
Modified Date: March 14, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: March 14, 2026 9:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव पिता बना हैवान।
  • कलयुगी पिता ने नहर में डुबोकर की अपने ही बेटे की हत्या।
  • पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार।

Janjgir-Champa Crime News: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में कलयुगी पिता हैवान बन गया और 5 साल के बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला। इससे पहले, उसने परिजन और पुलिस के सामने नहर में गिरने से मौत होने की कहानी गढ़ी थी। हालांकि, उसके पुराने रवैये और विवाद की वजह से पिता की बात पर किसी को भरोसा नहीं हुआ (Janjgir-Champa Crime News) और पुलिस की पूछताछ में हत्या का खुलासा हो गया। उसने अपने 5 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस तरह आरोपी पिता रेशमलाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय हिरासत में जेल भेज दिया है। दरअसल, भैंसो गांव के रेशमलाल यादव की 2018 में शादी भिलौनी गांव में हुई थी और पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। इस बात से पत्नी मायके चले गई थी। रेशम लाल यादव द्वारा पारिवारिक विवाद के बाद अक्सर बेटे को मारने और खुद मरने की बात करता था। (Janjgir-Champa Crime News) आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम उठा ही लिया।

आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

Janjgir-Champa Crime News: पिछले कई दिनों से रेशमलाल यादव भी भिलौनी गांव में था। कल शाम को वह अपने बेटे के साथ भैंसो गांव आया और देर रात को वह भिलौनी जाने के लिए निकला, बेटा भी उसके साथ था। इस दौरान उसने 5 साल के बेटे को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला। यहां से वह शव लेकर भिलौनी पहुंचा और परिवार वालों को नहर में गिरने (Janjgir-Champa Crime News) की जानकारी दी, लेकिन उसकी बातों को किसी को भरोसा नहीं हुआ, क्योंकि दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं था। इसके बाद परिजन ने पामगढ़ पुलिस को सूचना दी और पूछताछ में आरोपी पिता रेशम लाल यादव ने हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.