जम्मू-कश्मीर: सांबा में मादक पदार्थों के खिलाफ रैली में उपराज्यपाल ने हिस्सा लिया

जम्मू-कश्मीर: सांबा में मादक पदार्थों के खिलाफ रैली में उपराज्यपाल ने हिस्सा लिया

जम्मू-कश्मीर: सांबा में मादक पदार्थों के खिलाफ रैली में उपराज्यपाल ने हिस्सा लिया
Modified Date: April 25, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: April 25, 2026 2:56 pm IST

(फोटो के साथ)

जम्मू, 25 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ‘नशा मुक्त अभियान’ के अंतर्गत जारी 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत सांबा जिला मुख्यालय पहुंचे और कहा कि मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम के लिए भारी जनसमूह एकत्रित हुआ और समाज के सभी क्षेत्रों से जुड़े लोग नशामुक्ति अभियान का समर्थन करने के लिए एक साथ आए और समाज से नशे की बुराई को खत्म करने का संकल्प लिया।

उपराज्यपाल ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने बार बार यही कहा है कि यह 100 दिवसीय आंदोलन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और यह इस बात का प्रमाण होगा कि जब लोग एकजुट होकर आगे आते हैं, तो वे इतिहास बदल सकते हैं।’’

सिन्हा ने 11 अप्रैल को नशा-विरोधी अभियान की शुरुआत के उपलक्ष्य में जम्मू के मध्य में स्थित एमए स्टेडियम से परेड ग्राउंड तक पदयात्रा का नेतृत्व किया। पिछले पखवाड़े में उन्होंने इस अभियान के तहत विभिन्न जिलों में रैलियों का नेतृत्व किया।

उपराज्यपाल ने युवाओं को यह संदेश दिया कि इस ‘‘गंभीर समस्या’’ का समाधान उन्हीं के हाथों में है।

उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं के सपने प्रभावशाली होते हैं; उनकी क्षमता असीमित है और समाज को उन सपनों को साकार करने के लिए उनका साथ देना चाहिए। मैं उनसे दृढ़ संकल्प के साथ सही राह पर बने रहने का आग्रह करता हूं।’’

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में