जम्मू-कश्मीर: पुंछ में गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान शुरू
जम्मू, 18 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को कई चक्र की गोलीबारी की खबर के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने इलाके में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच किसी भी तरह की गोलीबारी से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि बुफलियाज वन क्षेत्र में कई चक्र की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।
क्षेत्र से अंतिम खबर मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।
भाषा संतोष माधव
माधव

Facebook


