जम्मू-कश्मीर में घुसे दर्जनभर आतंकवादी, दिल्ली तक अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में घुसे दर्जनभर आतंकवादी, दिल्ली तक अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में घुसे दर्जनभर आतंकवादी, दिल्ली तक अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: June 1, 2018 1:52 pm IST

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में दर्जनभर आतंकवादियों के घुसने की खबर है। जैश-ए-मोहम्मद के ये आतंकवादी बड़ा हमला कर सकते हैं। इसे देखते हुए जम्मू-कश्मीर सहित दिल्ली में फोर्सेस को अलर्ट कर दिया गया है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 आतंकवादी घुसे हैं और वे अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। खुफिया सूचनाओं के अनुसार ये आतंकवादी शनिवार को बड़े पैमाने पर हमले कर सकते हैं। शनिवार रमजान का 17वां दिन है जो कि बद्र की जंग की सालगिरह भी है। यह जंग इस्लाम की पहली लड़ाई बताई जाती है जो मार्च 624 ईस्वी में हुई थी।

यह भी पढ़ें : सट्टेबाजी में सामने आया सलमान के भाई अरबाज का नाम, पूछताछ के लिए तलब

अधिकारी ने जानकारी दी कि इसे देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने कहा गया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में संवेदनशील जगहों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि बद्र की सालगिरह के अवसर पर पिछले वर्ष भी आतंकियों ने कश्मीर में एक बाद एक कई हमले किए थे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में