झारखंड में कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

Ads

झारखंड में कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 7, 2021 / 12:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

जमशेदपुर, सात नवंबर (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में जेल के कैदियों को गांजे की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि विशेष सहायक पुलिस (एसएपी) के कर्मी ब्रजकिशोर सिंह ने घाघीडीह केंद्रीय कारागार में कैदियों को कथित तौर पर गांजे की आपूर्ति की। पुलिस ने बताया कि उसके पास से 30 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

परसुडीह पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी विमल किंडो ने बताया कि उसे नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया और उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किए गए।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत