झारखंड : लातेहार के जंगल में दो महिलाओं के शव मिले, जंगली भैंसे के हमले का संदेह
झारखंड : लातेहार के जंगल में दो महिलाओं के शव मिले, जंगली भैंसे के हमले का संदेह
लातेहार, 21 अप्रैल (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले के एक जंगल में मंगलवार सुबह दो महिलाओं के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बताया जाता है कि गुरिकम जंगल में जंगली भैंसे के हमले के बाद महिलाओं की मौत हो गई।
वन क्षेत्र अधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, महिलाएं सोमवार सुबह जंगल में फूल इकट्ठा करने गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं।
टोप्पो ने बताया, “मंगलवार की सुबह जंगल में उनके शव मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली भैंसे के हमले में उनकी मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।”
मृतकों की पहचान शिलामणिया देवी (64) और शांति कुंवर (50) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जा चुके हैं, जबकि औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 3.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
झारखंड सरकार जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


