झारखंड: ईडी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से पूछताछ की

झारखंड: ईडी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से पूछताछ की

झारखंड:  ईडी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से पूछताछ की
Modified Date: June 1, 2023 / 01:12 am IST
Published Date: June 1, 2023 1:12 am IST

रांची, 31 मई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से बुधवार को पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने झारखंड में यादव से जुड़े करीब 12 स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे थे जो कि पांच बार के विधायक हैं।

पूछताछ के बाद यादव ने कहा कि वह ईडी की कार्रवाई को लेकर जल्द ही अदालत का रुख करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ईडी के अभी तक के छापों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

भाषा गोला अमित

अमित


लेखक के बारे में