प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को पद से हटाने संबंधी विधेयक पर जेपीसी सोमवार को करेगी बातचीत

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को पद से हटाने संबंधी विधेयक पर जेपीसी सोमवार को करेगी बातचीत

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को पद से हटाने संबंधी विधेयक पर जेपीसी सोमवार को करेगी बातचीत
Modified Date: April 26, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: April 26, 2026 10:29 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक आरोपों के मामलों में उनको पद से हटाने से संबंधित विधेयक की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगी।

संविधान (130वां संशोधन) विधेयक की जांच कर रही संयुक्त समिति के सदस्य महाराष्ट्र और ओडिशा के दौरे पर हैं।

भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की अध्यक्षता वाली इस समिति ने कानूनी विशेषज्ञों और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के साथ भी बातचीत की है।

संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 का उद्देश्य यह है कि यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री ऐसे अपराधों में गिरफ्तार होकर लगातार 30 से अधिक दिनों तक हिरासत में रहते हैं, जिनमें पांच या उससे अधिक वर्षों की सजा का प्रावधान है, तो उन्हें अपने पद से स्वतः हटा दिया जाए।

विपक्षी दलों ने यह आरोप लगाते हुए संयुक्त समिति से दूरी बना ली है कि प्रस्तावित कानून गैर-भाजपा और विपक्ष शासित सरकारों को अस्थिर करने के उद्देश्य से लाया गया है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में