Bageshwar Baba Shivaji Controversy : शिवाजी महाराज पर बयान देकर घिरे बागेश्वर बाबा! धीरेंद्र शास्त्री की रितेश देशमुख ने लगा दी क्लास, दी ये चेतावनी

अभिनेता रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भ्रामक और अस्वीकार्य बताते हुए सोशल मीडिया पर विरोध जताया, जिससे ‘राजा शिवाजी’ फिल्म की रिलीज से पहले विवाद गहरा गया है।

Bageshwar Baba Shivaji Controversy : शिवाजी महाराज पर बयान देकर घिरे बागेश्वर बाबा! धीरेंद्र शास्त्री की रितेश देशमुख ने लगा दी क्लास, दी ये चेतावनी

Bageshwar Baba Shivaji Controversy / Image Source : FILE

Modified Date: April 26, 2026 / 11:23 pm IST
Published Date: April 26, 2026 11:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज पर दिए बयान को बताया भ्रामक और आपत्तिजनक
  • बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से बढ़ा विवाद
  • ‘राजा शिवाजी’ फिल्म की रिलीज से पहले गरमाया मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क : Bageshwar Baba Shivaji Controversy  अभिनेता रितेश देशमुख अपनी आगामी फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले एक बड़े विवाद ने जन्म ले लिया है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और संघर्ष पर की गई एक टिप्पणी के बाद रितेश देशमुख ने कड़ा विरोध जताया है। रितेश ने इस टिप्पणी को गलत और भ्रामक करार देते हुए सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

नागपुर में शिवजी महाराज पर बाबा बागेश्वर ने दिया था बयान

विवाद की शुरुआत नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहाँ बागेश्वर बाबा ने दावा किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते थक गए थे और टूट चुके थे। Dhirendra Krishna Shastri Nagpur बाबा ने कहा कि शिवाजी महाराज ने समर्थ रामदास स्वामी के पास जाकर अपना मुकुट उनके चरणों में रख दिया था और राज्य का कार्यभार संभालने को कहा था।

Ritesh Deshmukh X Post सोशल मीडिया पर किया पलटवार

इस बयान पर पलटवार करते हुए रितेश देशमुख ने मराठी में एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “जब कोई हमारे पूजनीय देवता के बारे में विकृत बकवास करता है, तो एक शिवप्रेमी के रूप में यह पूरी तरह अस्वीकार्य और आक्रोशजनक है। विरासत को नीचा दिखाने के ऐसे व्यर्थ प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।” रितेश ने आगे कहा कि जिस तरह सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाएं अमर हैं, उसी तरह छत्रपति महाराज का नाम भी करोड़ों वर्षों तक कायम रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.