फलाहारी बाबा की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी

फलाहारी बाबा की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी

फलाहारी बाबा की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 24, 2017 7:44 am IST

 यौन शोषण के आरोप में बंद फलाहारी बाबा की ज्यूडिशियल कस्टडी 5 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है. छत्तीसगढ़ की बिलासपुर की युवती से यौन शोषण के आरोप में अलवर के सेंट्रल जेल में फलाहारी बाबा फिलहाल बंद है. न्यायिक रिमांड पूरी होने पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 3 की अदालत में कल सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने फलाहारी बाबा की ज्यूडिशियल कस्टडी 5 दिसंबर तक बढ़ा दी.

बलात्कार के आरोप पर खुद को नपुंसक बताने वाला फलाहारी बाबा गिरफ्तार

बाबा के वकील अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से चालान पेश करने के लिए कोर्ट से मोहलत मांगी गई, जिस पर कोर्ट ने फलाहारी बाबा की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ा दी.बता दें कि कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी यानि फलाहारी बाबा तब सुर्खियों में आ गए थे, जब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक युवती ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसके बाद 23 सितंबर को फलाहारी बाबा को अलवर के मधुसूदन सेवा आश्रम से गिरफ्तार किया गया था.


लेखक के बारे में