कर्नाटक : रायचूर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मंच के पास आग, कोई हताहत नहीं

कर्नाटक : रायचूर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मंच के पास आग, कोई हताहत नहीं

कर्नाटक : रायचूर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मंच के पास आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: May 4, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: May 4, 2026 12:56 am IST

रायचूर, तीन मई (भाषा) कर्नाटक के रायचूर जिले में रविवार को एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान मंच के पास आग लग गई, जहां उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी मौजूद थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सिंधनूर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिवकुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के मंच से उतरने के कुछ ही समय बाद आग लगने की घटना सामने आई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंच के पास लगे तार, स्पीकर और कपड़े में कथित रूप से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, जिसे बाद में फिर से शुरू किया गया।

भाषा रवि कांत रवि कांत शफीक

शफीक


लेखक के बारे में