कुमारस्वामी ने सीएम और परमेश्वर ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, विपक्ष ने दिखाई ताकत

कुमारस्वामी ने सीएम और परमेश्वर ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, विपक्ष ने दिखाई ताकत

कुमारस्वामी ने सीएम और परमेश्वर ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, विपक्ष ने दिखाई ताकत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 23, 2018 11:38 am IST

बेंगलूरु। कर्नाटक में आखिरकार कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बन गई। जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल वैजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा राज्यपाल ने कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) की पद की भी शपथ दिलाई। 

शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केरल के मुख्यमंत्री पी किरियन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपा नेता अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, सीपीएम के सीताराम येचुरी, एनसीपी के शरद पवार शामिल हुए। 

ये भी पढ़ें- बघेल ने सरकार पर साधा निशाना-माओवादियों से केवल सीएम सुरक्षित,कांग्रेस को नहीं है भय

कर्नाटक की जमीन से कुमारस्वामी के राजतिलक का है, लेकिन इस राजतिलक के बहाने भगवा रथ को रोकने की कवायद शुरू हो गई है। कुमारस्वामी के शपथ गृहण समारोह में पहुंचे नेताओं के मुताबिक समारोह के गवाह बनने और उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए वे आए हैं। भविष्य में राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। सभी क्षेत्रीय दल एकजुट होकर मोदी सरकार को कड़ी चुनौती देंगे।

कुमारस्वामी एक हफ्ते के अंदर कर्नाटक में शपथ लेने वाले दूसरे मुख्यमंत्री हैं। दरअसल, बीजेपी के प्रदेश प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने 19 मई को शक्ति परीक्षण का सामना किए बगैर इस्तीफा दे दिया था। कुमारस्वामी ने कहा है कि विभागों के आवंटन पर बृहस्पतिवार को चर्चा होगी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में