कश्मीर: उत्तराखंड में हत्या के बाद फरार दंपति रियासी में गिरफ्तार
कश्मीर: उत्तराखंड में हत्या के बाद फरार दंपति रियासी में गिरफ्तार
जम्मू, 27 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित हरियाणा के दंपति को रियासी जिले के कटरा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बाद में दंपति को कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के हिसार जिले के शेखपुर गांव निवासी धर्मबीर और उसकी पत्नी झांकी देवी ने 20 जून को उत्तराखंड में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या की थी और इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर भाग गए थे।
उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम ने कटरा के एक होटल में दोनों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि उत्तराखंड के संबंधित थाने को तत्काल इसकी सूचना दे दी गई थी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए उनके हवाले कर दिया गया।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


