कश्मीर: मंत्री ने ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए तांगे की सवारी की

कश्मीर: मंत्री ने ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए तांगे की सवारी की

कश्मीर: मंत्री ने ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए तांगे की सवारी की
Modified Date: May 16, 2026 / 05:12 pm IST
Published Date: May 16, 2026 5:12 pm IST

श्रीनगर, 16 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के एक मंत्री ने शनिवार को श्रीनगर में तांगे की सवारी की और कहा कि ईंधन संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का समर्थन करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन एवं युवा सेवा व खेल मंत्री सतीश शर्मा ने अपने सरकारी वाहन को छोड़कर यहां गुपकर रोड पर पारंपरिक तांगे में यात्रा की।

इस यात्रा का सीधा प्रसारण मंत्री ने ‘फेसबुक’ पर किया।

शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के अभियान का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से ईंधन संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा, “पेट्रोल बचाओ। मेरा मानना ​​है कि मितव्ययिता उपायों को लागू करने का यही सबसे अच्छा तरीका है। कार में यात्रा करने के बजाय, इस तरह यात्रा करें। सभी को इस अभियान का पालन करना चाहिए।”

मंत्री ने कहा कि इस सवारी ने उन्हें कश्मीर में तांगे में यात्रा करने का अवसर भी प्रदान किया।

उन्होंने कहा, “यह अच्छा है। आज मुझे कश्मीर में इस तांगे में बैठने का मौका मिला।”

शर्मा ने कहा कि पर्यटन के मौजूदा मौसम में पर्यटकों का जम्मू-कश्मीर में स्वागत है।

एक सुरक्षाकर्मी और एक अन्य अतिथि भी मंत्री के साथ तांगे में सवार हुए।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में