कश्मीर: गुलमर्ग में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य लोग घायल
कश्मीर: गुलमर्ग में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य लोग घायल
श्रीनगर, 27 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के ऊपरी इलाके में शनिवार को हुए एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया, “गुलमर्ग में आशा पोस्ट के निकट सुमली वाली ढोक क्षेत्र में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी थी।”
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारामूला जिले के चंदूसा क्षेत्र के गलीबल गांव निवासी जुबैर अहमद बजाद की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि इस विस्फोट में चार लोग घायल भी हुए हैं।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की एक टीम को भेजा गया है।
अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंताजर है।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


