घाटी में कश्मीरी पंडितों की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

घाटी में कश्मीरी पंडितों की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

घाटी में कश्मीरी पंडितों की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
Modified Date: March 28, 2026 / 07:49 pm IST
Published Date: March 28, 2026 7:49 pm IST

जम्मू, 28 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार को कहा कि उसने घाटी में कश्मीरी पंडितों की उस जमीन को वापस हासिल कर लिया है जिस पर अतिक्रमण कर लिया गया था।

विधानसभा में भाजपा विधायक युधवीर सेठी के एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर घाटी में कश्मीरी प्रवासियों की 3,729 कनाल और 4 मरला जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

अब्दुल्ला ने कहा कि नवंबर 2024 से, कश्मीरी पंडितों की 844 कनाल और 4 मरला ज़मीन अतिक्रमण करने वालों के कब्जे से वापस हासिल की गई है।

आंकड़ों से पता चलता है कि कश्मीरी पंडितों की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। इन पंडितों को 1990 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के उभरने के बाद, लक्षित हत्याओं के कारण भागने पर मजबूर होना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने जमीन को उसके मालिकों को वापस दिलाने के प्रयास किए हैं।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में