कश्मीरियों का युद्धग्रस्त ईरान के लिए दान अभियान जारी, 50 पैसे का सिक्का 17,000 रुपये में नीलाम

कश्मीरियों का युद्धग्रस्त ईरान के लिए दान अभियान जारी, 50 पैसे का सिक्का 17,000 रुपये में नीलाम

कश्मीरियों का युद्धग्रस्त ईरान के लिए दान अभियान जारी, 50 पैसे का सिक्का 17,000 रुपये में नीलाम
Modified Date: March 25, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: March 25, 2026 12:38 am IST

श्रीनगर, 24 मार्च (भाषा) युद्धग्रस्त ईरान के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से चलाए गए एक दान अभियान के दौरान मंगलवार को यहां आयोजित एक नीलामी में चलन से बाहर हो चुके पचास पैसे के एक सिक्के की कीमत 17,000 रुपये तक पहुंच गई।

कश्मीर में रविवार को शुरू किया गया दान अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा और इस दौरान डल झील के मीर बेहरी इलाके में भावुक दृश्य देखने को मिले।

पांच वर्षीय एक लड़के ने मीर बेहरी के लाटी मोहल्ले में राहत कार्यों के लिए अपनी गुल्लक दान कर दी। लड़के ने मिट्टी के बर्तन में 50 पैसे का सिक्का भी जमा किया था।

मीर बेहरी के निवासी नासिर अहमद ने कहा, ‘हालांकि अब बाजार में 50 पैसे का सिक्का स्वीकार नहीं किया जाता, फिर भी आयोजकों ने इसे नीलामी के लिए रखा। और इसके बाद ईरान के लिए लोगों की भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।’

सिक्के के लिए जमकर बोली लगी अंततः यह एक अन्य स्थानीय निवासी जावेद अहमद सूफी द्वारा पेश किए गए 17,000 रुपये में तय हुई।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में