केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का तंज

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का तंज

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का तंज
Modified Date: May 11, 2026 / 08:47 pm IST
Published Date: May 11, 2026 8:47 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 11 मई (भाषा) केरल में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कांग्रेस पर तंज कसा जिससे राज्य के शीर्ष पद के तीन दावेदारों में से एक के.सी. वेणुगोपाल को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक उपयोगकर्ता ने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा कि भाजपा की केरल इकाई वेणुगोपाल को राज्य में चाहती है, जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें नयी दिल्ली में देखना चाहता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रशेखर ने लिखा, ‘‘मेरा जवाब यह है कि मैं इसे न तो इसकी पुष्टि करूंगा और न ही इनकार करूंगा।’’

भाजपा नेता द्वारा साझा की गई पोस्ट में, मुख्यमंत्री पद के संबंध में निर्णय में लगातार देरी को लेकर कटाक्ष किया गया है। मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में वी.डी. सतीशन, रमेश चेन्निथला और वेणुगोपाल शामिल हैं।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘केरल की भाजपा इकाई और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मजेदार कड़ा मुकाबला हो रहा है। भाजपा की केरल इकाई के.सी. वेणुगोपाल को केरल में चाहती है, जबकि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें दिल्ली में चाहता है।’’

चंद्रशेखर की इस व्यंग्यात्मक टिप्पणी ने लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर अनिश्चितता बनी हुई है।

भाषा

खारी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में