केरल के मुख्यमंत्री 11 फरवरी को ‘स्कॉलर कनेक्ट’ पोर्टल की शुरुआत करेंगे

केरल के मुख्यमंत्री 11 फरवरी को ‘स्कॉलर कनेक्ट’ पोर्टल की शुरुआत करेंगे

केरल के मुख्यमंत्री 11 फरवरी को ‘स्कॉलर कनेक्ट’ पोर्टल की शुरुआत करेंगे
Modified Date: February 8, 2026 / 10:59 am IST
Published Date: February 8, 2026 10:59 am IST

तिरुवनंतपुरम, आठ फरवरी (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन उच्च शिक्षा संस्थानों और दुनियाभर में कार्यरत राज्य मूल के विद्वानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को संस्थागत रूप देने के उद्देश्य से 11 फरवरी को एक डिजिटल मंच की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘स्कॉलर कनेक्ट’ नामक यह पोर्टल केरल राज्य उच्च शिक्षा परिषद (केएसएचईसी) द्वारा तैयार किया गया है।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री यहां राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इस मच की शुरुआत करेंगे।

केएसएचईसी के अनुसार, ‘स्कॉलर कनेक्ट’ का उद्देश्य विश्वभर में मौजूद केरल के शैक्षणिक प्रवासी समुदाय को राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली में एक सतत योगदानकर्ता के रूप में जोड़ना है।

अधिकारियों ने बताया कि केरल देश का पहला राज्य है, जिसने एक समर्पित डिजिटल मंच के माध्यम से प्रवासी अकादमिक सहभागिता को संस्थागत रूप दिया है।

बयान के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, कनाडा, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, आयरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, जर्मनी और स्वीडन सहित कई देशों के विद्वानों ने पहले ही इस मंच पर पंजीकरण कराया है, जो वैश्विक स्तर पर इसकी व्यापक रुचि को दर्शाता है।

भाषा खारी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में