केरल कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा, वाझक्कन दिल्ली पहुंचे

केरल कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा, वाझक्कन दिल्ली पहुंचे

केरल कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा, वाझक्कन दिल्ली पहुंचे
Modified Date: June 25, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: June 25, 2026 5:16 pm IST

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 25 जून (भाषा) केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जारी चर्चा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोसेफ वाझक्कन बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे।

वाझक्कन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई दावा नहीं करना है। मेरा एकमात्र दावा पिछले 50 वर्षों में पार्टी के लिए किया गया मेरा काम है। मैंने पार्टी में कभी कोई दावा नहीं किया।’’

केपीसीसी के वर्तमान अध्यक्ष सनी जोसेफ केरल सरकार में मंत्री बन गए हैं। ऐसे में चर्चा है कि पार्टी ऐसा पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है, जिसके पास कोई अन्य जिम्मेदारी न हो।

वाझक्कन ने कहा, ‘‘यह ऐसा पद नहीं है जिसे मांगा जाए या छीना जाए। यदि मैं इसके योग्य हूं तो यह मुझे दिया जाना चाहिए। मैं तभी दावा करता हूं, जब मुझे लगता है कि मैं उसका हकदार हूं।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वाझक्कन ने कहा कि केरल में पार्टी कार्यकर्ता पूर्णकालिक केपीसीसी अध्यक्ष चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चौबीसों घंटे काम करने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। इस समय मेरे पास कोई अन्य जिम्मेदारी नहीं है और मैं अपना पूरा समय पार्टी को दे सकता हूं। मैंने नेतृत्व को बता दिया है कि यदि वह मुझे इस पद के लिए उपयुक्त समझता है तो मैं उपलब्ध हूं।’’

वाझक्कन का कहना था कि नए केपीसीसी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर कोई विवाद नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद भी उन्हें किसी विशेष व्यवहार की अपेक्षा नहीं है, क्योंकि ऐसे फैसले पार्टी नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

भाषा हक हक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में