केरल: पूर्व छात्र छात्रावास से पलंग चुराने की कोशिश के आरोप में पकड़ा गया

केरल: पूर्व छात्र छात्रावास से पलंग चुराने की कोशिश के आरोप में पकड़ा गया

केरल: पूर्व छात्र छात्रावास से पलंग चुराने की कोशिश के आरोप में पकड़ा गया
Modified Date: July 5, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: July 5, 2026 10:16 am IST

कोच्चि, पांच जुलाई (भाषा) महाराजा कॉलेज के एक पूर्व छात्र को रविवार को छात्रावास से आठ पलंग चुराने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान एंस्टन के रूप में हुई है, जो एर्नाकुलम जिले के अंगमाली का निवासी है। उसने 2024 में इसी कॉलेज से बॉटनी में बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी।

पुलिस के मुताबिक, एंस्टन सुबह करीब पांच बजे छात्रावास पहुंचा और विद्यार्थियों को बताया कि वह पलंग को ठीक कराने के लिए लेने आया है।

पुलिस ने बताया कि उसने कई पलंग को अलग किया और उनमें से आठ को एक वाहन में लाद दिया।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रावास के वार्डन को संदेह हुआ और उसने पलंग ठीक कराने के संबंध में अनुमति दस्तावेज मांगे। जब एंस्टन संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, तो वार्डन ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने छात्रावास पहुंचकर एंस्टन को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए उसे एर्नाकुलम मध्य थाने ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि एंस्टन के मोबाइल फ़ोन की जांच से पता चला कि उसने कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ छात्रों से संपर्क किया था। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में