केरल : एनआईए ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के मामले में पीएफआई कार्यकर्ता से पूछताछ की

केरल : एनआईए ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के मामले में पीएफआई कार्यकर्ता से पूछताछ की

केरल : एनआईए ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के मामले में पीएफआई कार्यकर्ता से पूछताछ की
Modified Date: February 28, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: February 28, 2026 6:18 pm IST

कोच्चि, 28 फरवरी (भाषा) पीएफआई की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की जांच के तहत प्रतिबंधित संगठन के एक कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पूछताछ की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले एक अदालत ने पीएफआई कार्यकर्ता को एनआईए की हिरासत में भेजा था।

उन्होंने बताया कि एनआईए मलाप्पुरम जिले के वलंचेरी के मोइदीनकुट्टी पी (52) से पूछताछ कर रही है, जिसे मामले में 70वें आरोपी के रूप में पेश किया गया था।

अधिकरियों ने बताया कि यह मामला पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से संबंधित है, जिसमें पलक्कड़ में आरएसएस कार्यकर्ता श्रीनिवासन की हत्या भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि एनआईए ने 17 फरवरी को कोच्चि हवाई अड्डे से मोइदीनकुट्टी को गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए द्वारा दायर अर्जी को स्वीकार करते हुए यहां की एक विशेष अदालत ने आरोपी को 23 फरवरी से दो मार्च तक उसकी हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

एनआईए ने 2022 में मामला दर्ज किया था और अब तक 65 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर 56 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 50 को जमानत मिल चुकी है।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में