Kerala Nursing College Ragging News Today: उतरवाए कपड़े…डंबल से प्राइवेट पार्ट पर किया हमला…डाल दिए लोशन, जूनियर छात्रों से रैगिंग की दास्तां सुनकर कांप उठेगी रूह
Kerala Nursing College Ragging News Today: उतरवाए कपड़े…डंबल से प्राइवेट पार्ट पर किया हमला…डाल दिए लोशन, जूनियर छात्रों से रैगिंग की दास्तां सुनकर कांप उठेगी रूह

Kerala Nursing College Ragging News Today: उतरवाए कपड़े...डंबल से प्राइवेट पार्ट पर किया हमला... / Image source: Symbolic
कोट्टायम: Kerala Nursing College Ragging News Today केरल के कोट्टायम स्थित सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संस्थान में करीब तीन महीने से जारी रैगिंग से तंग आकर प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी।
Kerala Nursing College Ragging News Today कॉलेज प्रशासन ने बताया कि आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। उसने बताया कि रैगिंग-रोधी कानून के तहत की गई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार छात्रों की पहचान सैमुअल जॉनसन (20), राहुल राज (22), जीव (18), रिजिल जीत (20) और विवेक (21) के रूप में हुई है। शिकायत में छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें नग्न अवस्था में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया और भारोत्तोलन के लिए बने डंबल का इस्तेमाल कर उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया। अन्य आरोपों में नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल कर उन्हें घायल करना और घावों पर लोशन लगाना शामिल है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वरिष्ठ छात्र शराब खरीदने के लिए नियमित रूप से कनिष्ठ छात्रों से पैसे ऐंठते थे और अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने 16 नवंबर को प्रथम वर्ष के एक छात्र को यूपीआई के माध्यम से 300 रुपये ट्रांसफर करने और धमकी देकर 500 रुपये नकद देने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने खुलासा किया कि पैसे का इस्तेमाल शराब खरीदने के लिए किया गया था। तेरह दिसंबर को, प्रथम वर्ष के एक छात्र को अत्यधिक शारीरिक यातना सहनी पड़ी। उस रात, आरोपी उसके कमरे में घुस गए, कथित तौर पर उसके हाथ-पैर बांध दिए और यातनाएं दीं। उन्होंने कमरे में मौजूद प्रथम वर्ष के एक अन्य छात्र को मोबाइल फोन पर घटना को रिकॉर्ड करने के लिए भी मजबूर किया।
शिकायत के अनुसार, प्रताड़ना को और अधिक सहन न कर पाने के कारण तीन छात्रों ने आखिरकार कोट्टायम गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि पीड़ित छात्रों ने छात्रावास अधिकारियों, शिक्षकों या अभिभावकों को दुर्व्यवहार के बारे में सूचित नहीं किया था। इसने कहा कि शिकायत मिलने पर कॉलेज ने तुरंत कार्रवाई की।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Kerala Nursing College Ragging News Today: Senior Student Attack on Private Parts of Junior

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am