Kerala Road Accident: सड़क पर ही मची चीख पुकार, देखते ही देखते खत्म हो गया सबकुछ, लोगों की हालत देख पुलिस भी हर गई दंग

Ads

Kerala Road Accident: सड़क पर ही मची चीख पुकार, देखते ही देखते खत्म हो गया सबकुछ, लोगों की हालत देख पुलिस भी हर गई दंग

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 01:20 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 02:53 PM IST

Kerala Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • चार युवकों की मौत
  • कार पेड़ से टकराई
  • एक युवक गंभीर रूप से घायल

कन्नूर: Kerala Road Accident केरल के कन्नूर जिले के कुदाली के पास कार के एक पेड़ से टकरा जाने की (Kannur Accident News) घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। (Kannur Car Accident) पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ, जब कार एक पेड़ से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Kerala Road Accident कार में 20 से 23 वर्ष की आयु के पांच युवक सवार थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में केवल एक युवक जीवित बचा है, लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। वह त्रिशूर का रहने वाला है। मट्टानूर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो केरल के, एक हैदराबाद का और एक उत्तर प्रदेश का निवासी था।

उन्होंने बताया कि सभी बेंगलुरु से कन्नूर में अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। अधिकारी ने कहा, ‘कार को हुए व्यापक नुकसान से पता चलता है कि हादसे के समय वाहन की रफ्तार काफी तेज थी।’ पुलिस ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

हादसा कहां हुआ?

कन्नूर जिले के कुदाली के पास।

कितने लोग कार में सवार थे?

कुल पांच युवक।

कितने लोगों की मौत हुई?

चार युवकों की।